Kangra: धर्मशाला T-20 मैच के लिए ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू, सिर्फ 1500 में मिलेगी एंट्री – क्रिकेट प्रशंसकों की बढ़ी धड़कनें

धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसम्बर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबले को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे खास खबर यह है कि शुक्रवार से मैच की ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू हो रही है। स्टेडियम गेट के बाहर लगाए गए काउंटर पर सुबह 10 बजे से पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर टिकट उपलब्ध रहेंगे। सबसे सस्ती ऑफलाइन टिकट 1500 रुपए की रखी गई है, जिसे प्राप्त करने के लिए दर्शकों को अपनी वैध पहचान (आधार कार्ड) दिखाना होगा।

इसके अलावा ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी जारी है, जहां 5000, 7000, 9000, 12500 और 20000 रुपए के विभिन्न श्रेणी के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। धर्मशाला में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

दोनों टीमें 12 दिसम्बर को कंगड़ा एयरपोर्ट गग्गल में चार्टर्ड फ्लाइट से पहुंचेंगी। इसके बाद खिलाड़ी 13 दिसम्बर को नेट प्रैक्टिस और फाइनल प्रैक्टिस सत्र में हिस्सा लेंगे। प्रशासन और एचपीसीए ने दर्शकों की भीड़ को देखते हुए सभी प्रबंध पहले ही दुरुस्त कर लिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!