Chamba: डल्हौजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बुजुर्ग के पास से 80 ग्राम चरस बरामद

डल्हौजी थाना पुलिस ने शनिवार रात 9 बजे के करीब बनीखेत-डल्हौजी मार्ग के सुर्खिगला में एक बुजुर्ग व्यक्ति से 80 ग्राम चरस बरामद कर मामला दर्ज किया है। डल्हौजी थाना प्रभारी एसएचओ जगबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवान बनीखेत से डल्हौजी की ओर गश्त कर रहे थे। जब पुलिस जवान सुर्खिगला पहुंचे तो उन्होंने एक बुजुर्ग को वर्षाशालिका में बैठे हुए देखा।

पुलिस वाहन को देखकर बुजुर्ग घबरा गया और उसने अपना कुछ सामान वर्षाशालिका के नीचे फेंक दिया, जिसे पुलिस के जवानों ने देख लिया। पुलिस ने जब उससे रात को वहां बैठने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस को शक हुआ और गहन पूछताछ की गई।

बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान हंसो कुमार निवासी गांव हिडाई, डाकघर टिकरू, सलूणी के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया। डल्हौजी थाना पुलिस ने 12 घंटे में दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!