Solan: बेंगलुरु से गिरफ्तार हुआ उत्तर प्रदेश का आरोपी, दाड़लाघाट में घर से लाखों की चोरी का खुलासा

दाड़लाघाट, हिमाचल प्रदेश, 21 नवंबर: पुलिस थाना दाड़लाघाट ने एक चोर को गिरफ्तार किया है, जो 4 अक्टूबर को हुए चोरी के मामले में शामिल था।

जानकारी के अनुसार, गांव बांजन निवासी दीनानाथ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्होंने अपने घर में पेंट के कार्य के लिए ठेकेदार के माध्यम से कमलेश व दीपक पटेल को लगाया था। एक दिन जब वे पत्नी के साथ बाहर गए थे, तो घर लौटने पर पता चला कि दीपक पटेल ने उनका घर गिराया जा रहा होने का बहाना बनाकर लॉकर से गहने और एक लाख रुपए नकद चोरी कर लिए।

जांच के दौरान दीपक पटेल अपने स्थायी पते पर नहीं मिला। तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने पर पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक के बेंगलुरु में ट्रेस किया। इसके बाद थाना दाड़लाघाट की टीम ने उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर हिमाचल प्रदेश लाया।

पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच अभी भी जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!