मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह STIMULUS 2025-26 की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने डॉक्टरों, भावी डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सहयोगी स्टाफ से सीधा संवाद किया और हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सरकार का संकल्प डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की निष्ठा और सेवा-भाव पर आधारित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसी प्रणाली विकसित कर रही है, जहां डॉक्टरों को आधुनिक तकनीक और संसाधन मिलें और मरीजों को घर के पास ही बेहतरीन इलाज उपलब्ध हो सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी और अत्याधुनिक जांच सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दिल्ली या अन्य बड़े शहरों की ओर न देखना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हिमाचल के अस्पताल आत्मनिर्भर बनें और यहां की जनता को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।


मुख्यमंत्री सुक्खू ने कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों और छात्रों की भूमिका की सराहना की और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था देश के लिए एक मिसाल बनेगी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!