Himachal: मुख्यमंत्री ने HAS अधिकारियों को दिलाया ईमानदारी और पारदर्शिता का पाठ, जनसेवा में अपनाएं टेक्नोलॉजी

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में वर्ष 2024 बैच के छह एचएएस परिवीक्षाधीन अधिकारी तथा वर्ष 2022, 2023 और 2024 बैच के 16 पदोन्नत एचएएस अधिकारी शामिल थे। ये सभी अधिकारी वर्तमान में डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे राज्य की जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता जैसे मूल्य अपनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें एचएएस अधिकारियों की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने और उनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब की प्रथा समाप्त होनी चाहिए और परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने शासन प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा भी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Chamba: पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत, आषाढ़ मेले से लौटते वक्त कार गहरी खाई में गिरी

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में मंगलवार रात एक...

Kangra: हिमाचल की चक्की दरिया में बड़ा हादसा टला, मशीन पर चढ़कर 4 मजदूरों ने बचाई जान

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कई दिनों...