बड़ी खबर: सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने घोषित किए वार्षिक परीक्षा परिणाम – तुरंत चेक करें अपना रिजल्ट!

Date:

--Advertisement--

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री और प्राक शास्त्री प्रथम और द्वितीय वर्ष की मई-जून 2024 की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के छात्र परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने बताया कि छात्र पोर्टल पर जाकर अपने मार्क्स/ग्रेड और अन्य विवरण की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि जिन छात्रों का परिणाम आरए, आरएलए, आरएलपी (परिणाम प्रतीक्षित) या एबी (अनुपस्थित) के रूप में आया है, वे परिणाम घोषित होने के 10 दिनों के भीतर अपने संबंधित कॉलेज के प्राचार्य से संपर्क करें। यदि परिणाम देखने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो छात्र परीक्षा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन और पुनः परीक्षा फॉर्म की जानकारी अलग से दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल में संविधान दिवस पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, क्विज से लेकर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान क्विज, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने विजेताओं को सम्मानित कर संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया।

Kangra: शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग, नियम तोड़ने वाले कुछ दुकानदारों के काटे चालान

शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों का दिखा हुनर, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में इन छात्राओं ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में संविधान दिवस पर नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंकिता, वंशिका सहित अन्य छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी।

Himachal: बड़े शैक्षणिक पद पर जिम्मेदारी के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हैं प्रो. संजय शर्मा, गद्दी विरासत महोत्सव में निभाएंगे खास भूमिका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को कालका में आयोजित दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ उनका गद्दी संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव है।