भाजपा सदस्यता अभियान में तेजी: पावटा साहिब में मेगा ड्राइव का आयोजन

पावटा साहिब: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पावटा साहिब में एक बड़ा सदस्यता अभियान शुरू किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरु गोविंद सिंह डिग्री कॉलेज, आईटीआई पावटा, और विभिन्न खेल मैदानों में स्थानीय लोगों से भाजपा की सदस्यता ली।

जिलाध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने जानकारी दी कि इस दिन लगभग 200 नए सदस्य पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भाजपा का लक्ष्य है कि समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ना है, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत मिल सके।

Advertise Here – Contact for Advertisement

मंडल भाजयुमो अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने कहा कि अब तक मंडल पावटा साहिब में करीब 15,000 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है, जिसमें उनके पूर्ण पते और फोन नंबर भी शामिल हैं।

इस मेगा ड्राइव में भाजयुमो के कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे, जिनमें जिलाध्यक्ष रणबीर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, महामंत्री तरणजीत गिल, और उपाध्यक्ष संयम गुप्ता शामिल थे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे और अधिक लोगों को भाजपा का हिस्सा बनाया जा सके।

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल की चक्की दरिया में बड़ा हादसा टला, मशीन पर चढ़कर 4 मजदूरों ने बचाई जान

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कई दिनों...

Chamba: चुराह सड़क हादसा: 19 वर्षीय युवक की मौत, 18 साल की युवती चला रही थी कार

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में...