बिलासपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार, निवासी गांव नोग, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सुबह 6 बजे गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी घुमारवीं के एडिशनल सेशन जज द्वारा 22 जनवरी 2025 को जारी किए गए वारंट के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार पर 21 फरवरी 2020 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!