Bilaspur: घुमारवीं में कबड्डी खिलाड़ियों से भरी गाड़ी का एक्सीडेंट: 7 घायल

Date:

--Advertisement--

घुमारवीं: मंगलवार शाम को पलथीं में फोरलेन पर एक महिंद्रा गाड़ी ने शाइनिंग बोर्ड के पिलर से टकरा जाने के कारण कबड्डी खिलाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में 7 खिलाड़ी घायल हुए हैं। घायलों में निखिल, सचिन, रचिन, नितेश, कपिल, अभय और नीरज शामिल हैं। घायलों को एम्बुलेंस से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर साइन बोर्ड से टकराई। उन्होंने कहा कि अगर गाड़ी डिवाइडर को पार कर जाती, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे। ग्राम पंचायत औहर के उपप्रधान रंजीत वर्धन मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। उन्होंने एम्बुलेंस को फोन कर बुलवाया। स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस में बैठाया, और फिर उन्हें सिविल अस्पताल घुमारवीं भेजा गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

टीम के कोच कपिल ने बताया कि सिरमौर जिले के शिलाई कालेज के कबड्डी खिलाड़ी ज्वालाजी में मैच खेलने जा रहे थे, लेकिन पलथीं गांव के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर भेज दी गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: फतेहपुर के छत्र में 4 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल में मिली लाश;...

फतेहपुर के छत्र में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक वरिंद्र कुमार का शव जंगल में स्थित कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: कांगड़ा में बेसहारा मानसिक रोगियों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान, स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार और पुनर्वास...

कांगड़ा में मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेसहारा लोगों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। स्वास्थ्य जांच, उपचार, परामर्श और पुनर्वास सहायता के साथ जरूरतमंदों को उचित मनोचिकित्सीय संस्थान में भर्ती कराने की व्यवस्था की जाएगी।

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।