Solan: बद्दी पुलिस ने 317.290 ग्राम अफीम के साथ आरोपी को दबोचा, नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

बद्दी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 317.290 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरोटीवाला थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नशे का कारोबार कर रहा है। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने तलाशी ली, तो आरोपी के पास से अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील, निवासी तहसील फरीदपुर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में की है, जो कि मंधाला में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement – HIM Live Tv

बद्दी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!