Una: अम्ब में 73 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का आरोपी फगवाड़ा से गिरफ्तार

अम्ब पुलिस ने 73 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लखविंद्र सिंह उर्फ चिंकी (31) को पुलिस टीम ने बुधवार रात पंजाब के फगवाड़ा के निकटवर्ती गांव विर्क से पकड़ा। यह गिरफ्तारी थाना प्रभारी एसएचओ अनिल उपाध्याय की अगुवाई में की गई।

यह घटना 12 फरवरी की रात अम्ब थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह घर में अकेली रहती थी और रात के समय बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और पारिवारिक झगड़े का बहाना बनाकर घर में घुसा। उसने पानी मांगा, जिसे देने के बाद वृद्धा अपने कमरे में चली गई। तभी आरोपी ने पीछे से कमरे में घुसकर गला पकड़कर मारपीट की और दुष्कर्म किया।

इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस की टीमों ने उसकी तलाश में विभिन्न राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। डीएसपी अम्ब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसका 5 दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Kangra: बेसहारा पशुओं की सुरक्षा को लेकर “गौसेवा दल शाहपुर” ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

गौसेवा दल शाहपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय पशुपालन राज्य...

Kangra: नगरोटा को आदर्श बनाने का सपना साकार करेंगे: आरएस बाली

नगरोटा, 11 जून: पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट...