Himachal: हिमाचल में खैर के पेड़ों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, निजी जमीन पर कटाई को मिली हरी झंडी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत भरी खबर आई है। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को साफ कर दिया कि राज्य में निजी जमीन पर सूखे, गिरे हुए, फफूंद से प्रभावित और सड़े हुए खैर के पेड़ों को काटने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। खैर के पेड़ कत्था उत्पादन और उच्च गुणवत्ता वाली लकड़ी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं और ये हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पाए जाते हैं।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि वर्ष 1996 में पेड़ों की कटाई पर लगाए गए प्रतिबंध में पहले ही 16 फरवरी 2018 और 10 मई 2023 को संशोधन किया जा चुका है, जिससे खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति दी गई थी। अदालत ने बताया कि इस मामले में अदालत मित्र नियुक्त वरिष्ठ अधिवक्ता के. परमेश्वर ने जानकारी दी थी कि उच्च न्यायालय ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था क्योंकि यह मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित था।

याचिकाकर्ताओं ने पहले सूखे खैर के पेड़ों को काटने की अनुमति के लिए जिला वन अधिकारी से संपर्क किया था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया। बाद में स्पष्टता के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश्वर सूद ने बताया कि राज्य सरकार ने अभी तक इस तरह के मामलों में अनुमति देने के लिए कोई समिति गठित नहीं की है और न ही कोई स्पष्ट नियम बनाए गए हैं।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को अपने 10 मई 2023 के निर्देशों का पालन करते हुए जल्द समिति गठित करने का आदेश दिया, ताकि खैर के सूखे और क्षतिग्रस्त पेड़ों की कटाई के मामलों में अनुमति देने की प्रक्रिया को स्पष्ट और आसान बनाया जा सके। अदालत ने यह भी दोहराया कि खैर के पेड़ों की कटाई का काम केवल वन विभाग या हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम द्वारा ही किया जाना चाहिए और इसे किसी निजी एजेंसी या ठेकेदार को नहीं दिया जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि पेड़ों की कटाई के दौरान संबंधित क्षेत्र की नियमित वीडियोग्राफी की जाए, ताकि कटाई से पहले, कटाई के दौरान और कटाई के बाद की स्थिति का पूरा रिकॉर्ड रखा जा सके। इस फैसले से हिमाचल प्रदेश के खैर उत्पादकों और निजी जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पट्टा फोरलेन पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 मामलों में 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद; 7 आरोपी गिरफ्तार, खंगाला जा रहा सप्लाई नेटवर्क

नशे के खिलाफ अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पट्टा फोरलेन पर तीन अलग-अलग मामलों में कुल 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब नशे की खेप के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

शहीद पति के पदचिह्नों पर चलकर कल्पना धीमान ने रचा इतिहास, SSB में वीर नारी श्रेणी में हासिल किया AIR-1; अक्टूबर में शुरू होगा...

कांगड़ा के फतेहपुर की वीर नारी कल्पना धीमान ने SSC (W) T124 Entry के लिए SSB सफलतापूर्वक पास कर वीर नारी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। उनके पति मेजर अंकित धीमान अप्रैल 2025 में कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स में तैनाती के दौरान एक ऑपरेशन में वीरगति को प्राप्त हुए थे। कल्पना का सैन्य प्रशिक्षण अक्टूबर में शुरू होगा।

धर्मशाला में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, SDM मोहित रत्न ने लगाया पौधा; पर्यावरण संरक्षण के साथ बुजुर्गों के सम्मान का दिया संदेश

धर्मशाला में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। एसडीएम मोहित रत्न और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने आंवला, जामुन, बान और अर्जुन समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ वरिष्ठजनों के योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना रहा।

ज्वाली में कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार का बड़ा संदेश, पंचायत प्रतिनिधियों से बोले- राजनीति से ऊपर उठकर करें जनसेवा; नशे के खिलाफ भी...

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ जनसेवा करने, विकास कार्यों को गति देने और नशे के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया।