Himachal: शिमला IGMC में चौंकाने वाला केस, मरीज के गले से जिंदा जोंक निकालकर डॉक्टरों ने बचाई जान

Date:

--Advertisement--

आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी कुशलता और त्वरित निर्णय क्षमता से मरीज की जान बचाकर मिसाल पेश की है। इस बार सिरमौर जिले के एक 55 वर्षीय मरीज के गले से जिंदा जोंक निकालकर डॉक्टरों की टीम ने उसे नया जीवन दिया। मरीज सुरेश, निवासी गांव कंगर-धारयार, उपमंडल पच्छाद, जिला सिरमौर, पिछले करीब 15 दिनों से गले में किसी वस्तु के फंसे होने का एहसास और आवाज में बदलाव की समस्या से परेशान था।

प्रारंभिक जांच के लिए मरीज को एमएमयू सोलन में दिखाया गया, जहां डायरेक्ट लैरिंगोस्कोपी के दौरान डॉक्टरों को गले के अंदर काले रंग की हिलती हुई वस्तु दिखाई दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए मरीज को तुरंत आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। यहां आपातकालीन फॉरेन बॉडी ऑपरेशन किया गया, जिसमें डॉक्टरों ने मरीज के गले से जीवित काले रंग की जोंक को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।

यह दुर्लभ और जटिल प्रक्रिया आईजीएमसी के ईएनटी विभाग की टीम ने बेहद कुशलता से पूरी की। ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक प्रोफेसर डॉ. डिंपल के. भगलानी ने किया। टीम में डॉ. राघव निरूला (सीनियर रेजिडेंट), डॉ. मयूर बग्गा, डॉ. निशांत और डॉ. कुमार सौरव (जूनियर रेजिडेंट) शामिल रहे। तकनीकी सहयोग सुभाष बाली और अर्चना ने प्रदान किया।

डॉक्टरों के अनुसार समय पर सही जांच और तुरंत उपचार के कारण मरीज की जान बचाई जा सकी। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने ग्रामीण इलाकों में प्राकृतिक जलस्रोतों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की भी सलाह दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।