Chamba: कुरियर के जरिए नशे की सप्लाई का भंडाफोड़, चंबा में पुलिस ने पकड़ी 800 प्रतिबंधित गोलियां

Date:

--Advertisement--

जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने बड़ी सफलता हासिल की है। अब तस्कर नशीली दवाओं की आपूर्ति के लिए कुरियर सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका खुलासा मंगलवार को हुई पुलिस कार्रवाई में हुआ। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्सल के जरिए नशीली दवाओं की एक खेप चंबा लाई जा रही है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी योग राज के नेतृत्व में एसआईयू की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के दिशा-निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई की। टीम ने पठानकोट–चंबा–भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अप्पर जुलाहकड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप मौजूद कुरियर सर्विस सेंटर में दबिश दी।

मौके पर पार्सल की जांच करने पर पुलिस को कुल 800 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इनमें 400 गोलियां टैपेंटाडोल और 400 गोलियां क्वेटियापाइन की थीं। ये दोनों दवाएं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नियंत्रित श्रेणी में आती हैं और बिना वैध लाइसेंस इनके भंडारण या बिक्री की अनुमति नहीं है।

पार्सल लेने पहुंचे आरोपी की पहचान आतिश (25) निवासी मोहल्ला सपड़ी, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को नोटिस देकर रिहा कर दिया है, लेकिन जांच के लिए उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से इस नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

इस बीच दवा निरीक्षक चंबा ने आरोपी को सात दिन का नोटिस जारी कर दवाओं से जुड़े आवश्यक दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 100 साल पुरानी पुलिस चौकी को मिला थाने का दर्जा, कोटला में अब 25 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

कांगड़ा के कोटला में वर्ष 1926 में स्थापित पुलिस चौकी को अब पूर्ण पुलिस थाने का दर्जा मिल गया है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने नए थाने का उद्घाटन किया। यहां SHO सहित 25 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।

कुल्लू में 19 सितंबर को 9 घंटे बिजली बंद, इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई; विभाग ने जारी किया अलर्ट

कुल्लू के भुंतर फीडर के तहत 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी एचटी लाइन में नए एक्सएलपीई केबल बिछाने के कार्य के चलते कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।

कुल्लू दशहरा 2026 में दुकान लगाने का मौका, 5 से 21 अक्टूबर तक होगी प्लॉटों की नीलामी; जानें किस दिन किस बाजार की बारी

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के लिए ढालपुर मैदान में विभिन्न बाजारों और प्रदर्शनी स्थलों के प्लॉटों की नीलामी 5 से 21 अक्टूबर तक होगी। इच्छुक व्यापारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्लॉट ले सकेंगे।

Kangra: शाहपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी

शाहपुर विधानसभा के सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सरवीण चौधरी, रवि दत्त शर्मा, राकेश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।