Himachal: Elon Musk बनकर शिमला के व्यक्ति से 11.87 लाख की ठगी, टेस्ला कार और सोने का दिया झांसा

Date:

--Advertisement--

शिमला में साइबर ठगी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने अंतरराष्ट्रीय कारोबारी और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क बनकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को टेस्ला प्रमुख बताकर महंगे उपहारों का लालच दिया और पीड़ित से करीब 11.87 लाख रुपये ऐंठ लिए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छोटा शिमला निवासी धन सिंह 18 जुलाई 2025 को ऑनलाइन थ्रैड एप्लिकेशन ब्राउज कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और खुद को एलन मस्क बताते हुए बातचीत शुरू की। ठग ने दावा किया कि धन सिंह को उपहार स्वरूप एक नई टेस्ला कार, नकद राशि और करीब 2.3 करोड़ रुपये मूल्य का सोना भेजा जाएगा।

इसके बाद पीड़ित को कथित डिलीवरी टीम के एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया। बातचीत के दौरान अलग-अलग बहानों से उनसे डिलीवरी चार्ज, प्रोसेसिंग फीस और टैक्स के नाम पर बार-बार पैसे मांगे गए। शुरुआत में छोटी रकम ट्रांसफर करवाई गई और फिर धीरे-धीरे राशि बढ़ती गई। इस तरह धन सिंह ने अलग-अलग किस्तों में कुल 11,87,644 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

राशि जमा करवाने के बावजूद न तो कोई उपहार मिला और न ही कोई आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। उल्टा, ठग लगातार और पैसे की मांग करने लगे। जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की।

मामले की जांच छोटा शिमला थाना क्षेत्र की पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित साइबर ठगी का मामला है, जिसमें फर्जी पहचान और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल बैंक लेन-देन और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक पठानिया के बड़े ऐलान, जलाडी में बनेगा ब्राइडल पाथ; नई बस सेवा और सड़क निर्माण का भी वादा

शाहपुर के जलाडी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ब्राइडल पाथ का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र में जल्द नई बस सेवा, चौधरी और धीमान बस्ती के लिए सड़क तथा नया हैंडपंप लगाने की घोषणा की।

Kangra: पठानकोट कराटे चैंपियनशिप में रेहलू-शाहपुर के खिलाड़ियों का धमाल, जीते 8 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज; कोच रिंकू कुमार को मिला बड़ा सम्मान

पठानकोट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में केंशिंकाई कराटे टीम रेहलू और शाहपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक जीते। टीम के मुख्य कोच शिहान रिंकू कुमार को ‘Karate-Do Legends Life Time Achievement Award’ से सम्मानित किया गया।

Kangra: राज्यपाल के दौरे से पहले रातों-रात चमकी सड़क, आम जनता को सालों से राहत क्यों नहीं? भाजपा नेता अरुण कौशल ने उठाए सवाल

राज्यपाल के मनई-भंडरेला दौरे से पहले शाहपुर-डोभ-हरनेरा-मनई सड़क पर रातों-रात पैचवर्क किए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अरुण कौशल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्थायी मरम्मत की मांग की है।

Kangra: राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाहपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने उठाया झाड़ू और किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने श्रमदान कर स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने की अपील की।