Kangra: गौसदनों के लिए बड़ी पहल: कांगड़ा में लॉन्च हुआ ‘गौ सेवा नारायण सेवा पोर्टल’, अब आम लोग भी कर सकेंगे सीधा सहयोग

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में गौसदनों के संचालन को और मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को डीसी कार्यालय के सभागार में ‘गौ सेवा नारायण सेवा पोर्टल’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए अब आम नागरिक भी गौसदनों के बेहतर संचालन के लिए आर्थिक सहयोग कर सकेंगे, वहीं खर्च की पूरी जानकारी भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रहेगी।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिले में इस समय 24 गौसदन और चार गौ अभ्यारण्य संचालित हो रहे हैं, जहां करीब 1802 बेसहारा गौवंश को आश्रय दिया गया है। उन्होंने कहा कि गौसदनों के संचालन में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली धनराशि का वार्षिक विस्तृत ब्योरा भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सहयोग करने वाले नागरिकों को यह जानकारी मिल सके कि उनके योगदान का उपयोग कहां और कैसे हुआ।

उपायुक्त ने आम जनता से अपील की कि वे इस पोर्टल के माध्यम से सहयोग करें, जिससे जिले में गौसदनों का विस्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि बेसहारा गौवंश की समस्या एक सामाजिक चुनौती बन चुकी है और इसके समाधान के लिए सरकार के साथ-साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने गौसेवा आयोग के अंतर्गत गौपाल योजना में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 700 रुपये से 1200 रुपये प्रति माह प्रति गौवंश कर दिया है। इसके अलावा कांगड़ा जिले में नए गौसदनों और गौ अभ्यारण्यों की स्थापना का कार्य लगातार जारी है।

उपायुक्त ने बताया कि कृषि विभाग की सहायता से गौसदनों और गौ अभ्यारण्यों में बायोगैस प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं पशुपालन विभाग को सभी गौसदनों और गौ अभ्यारण्यों में नियमित पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने और उचित रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रदेश की सीमाओं से सटे राज्यों से पशु तस्करी और आवारा पशु छोड़ने के मामलों पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को भी आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं।

कार्यक्रम से पहले पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल के संचालन को लेकर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग और एनआईसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दरीणी में 4.54 करोड़ का बिजली सब स्टेशन तैयार, 8 पंचायतों के 8600 उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा; कम वोल्टेज की समस्या होगी दूर

शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की दरीणी पंचायत में 4.54 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया। इससे आठ पंचायतों के करीब 8600 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और कम वोल्टेज की समस्या दूर होने के साथ बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।