Shimla: लोअर बाजार में नगर निगम का सख्त एक्शन, 14 अवैध तहबाजारियों का सामान जब्त, हाथापाई से मचा हंगामा

Date:

--Advertisement--

पहाड़ों की रानी शिमला के प्रमुख बाजारों में बढ़ते अवैध अतिक्रमण और तहबाजारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। रविवार को नगर निगम की संपदा शाखा ने लोअर बाजार में औचक निरीक्षण किया, जहां बिना लाइसेंस कारोबार कर रहे 14 अवैध तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया। ये सभी तहबाजारी बाहरी राज्यों से शिमला पहुंचे थे और बिना किसी अनुमति के बाजार में सामान बेच रहे थे।

निरीक्षण के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब नगर निगम की टीम ने सामान जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई से नाराज तहबाजारी अधिकारियों से उलझ गए और बहस हाथापाई में बदल गई। कुछ तहबाजारियों ने एक अधिकारी के गले में हाथ तक डाल दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी को अलग किया। नगर निगम की टीम ने दिन में दो बार लोअर बाजार का निरीक्षण किया।

नगर निगम अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों पर पहली बार 5 हजार से 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो जुर्माना बढ़ाकर 50 हजार रुपए तक किया जाएगा।

रविवार को लगने वाली साप्ताहिक संडे मार्केट के कारण लोअर बाजार और राम बाजार की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती और भारी अतिक्रमण के कारण कई बार आपातकालीन वाहन और एम्बुलेंस भी बीच रास्ते में फंस जाते हैं। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है, जिसे लेकर स्थानीय लोग और व्यापारी भी चिंता जता चुके हैं।

नगर निगम अब शहर के मुख्य बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार लोअर बाजार से जल्द सभी तहबाजारियों को हटाया जाएगा और उनके लिए सब्जी मंडी में वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। निगम ने साफ कहा है कि बिना पहचान पत्र के सामान बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और शहर के रास्तों को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।