Bilaspur: एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा NDPS का उद्घोषित अपराधी, गाजियाबाद से दबोचा गया आरोपी

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने एनडीपीएस एक्ट के तहत घोषित एक उद्घोषित अपराधी को एक वर्ष बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान नईम के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार आरोपी नईम के खिलाफ 22 फरवरी 2021 को थाना सदर, बिलासपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया, लेकिन आरोपी एक भी पेशी पर अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अदालत की ओर से कई बार सम्मन जारी किए गए, बावजूद इसके आरोपी फरार ही रहा।

आरोपी की लगातार गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए अपर सत्र न्यायाधीश घुमारवीं ने 24 फरवरी 2025 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद मामला पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा को सौंपा गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन वह हर बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा।

गत वीरवार को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी इस समय गाजियाबाद में रह रहा है। सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल पंकज कुमार, एचएचसी रवि कुमार व राकेश कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल थे। टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित सीमापुरी बाजार के पास दबिश दी और देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल थाना सदर पुलिस द्वारा मामले में आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।