Hamirpur: NH-103 पर तड़के हाईवोल्टेज ड्रामा: बस में तोड़फोड़ कर भाग रहे युवक ट्रक से टकराए, बची जान

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले के सलासी क्षेत्र में गुरुवार तड़के नेशनल हाईवे-103 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ हुड़दंगी युवकों ने पहले एक निजी बस को निशाना बनाया और फिर मौके से भागने की कोशिश में खुद बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए। कानून को ठेंगा दिखा रहे इन युवकों की कार कुछ ही दूरी पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिससे उनकी फरारी की कोशिश नाकाम हो गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार कुछ युवक अचानक एक निजी बस ऑपरेटर से उलझ पड़े। मामूली कहासुनी देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई और गुस्से में आकर युवकों ने बस के शीशे तोड़ दिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक कार में बैठकर तेज रफ्तार से वहां से भाग निकले।

हालांकि उनकी यह कोशिश ज्यादा दूर तक नहीं चल सकी। बस से कुछ ही दूरी पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर हड़कंप मच गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि युवक गंभीर हादसे से बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को भी जानकारी दी गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।