Himachal: बीपीएल सूची पर ‘कैंची’ का आरोप: राजीव बिंदल बोले– गरीबों का गला घोंट रही है कांग्रेस सरकार

Date:

--Advertisement--

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों और कांग्रेस विधायकों पर बीपीएल सूची से गरीब परिवारों के नाम हटाकर उनके अधिकारों पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिमला से जारी बयान में डॉ. बिंदल ने कहा कि सरकार ने बीपीएल चयन के लिए नए नियम बनाकर और बिना पारदर्शी प्रक्रिया अपनाए जिलाधीशों के माध्यम से आनन-फानन में सूचियों से नाम काट दिए हैं।

डॉ. राजीव बिंदल का आरोप है कि कुछ जिलों में प्रकाशित नई बीपीएल सूचियों में करीब 90 फीसदी तक पुराने बीपीएल परिवारों के नाम गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरी चयन प्रक्रिया में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को न तो विश्वास में लिया गया और न ही किसी तरह की बैठक कर जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की गई। भाजपा ने तथ्यों के आधार पर यह आरोप लगाए हैं और सरकार से जवाब की मांग की है।

उन्होंने दावा किया कि नाहन विकास खंड सहित कई पंचायतों में वास्तविक गरीब परिवारों के नाम बीपीएल सूची से हटाए गए हैं। इनमें आशा देवी पत्नी जिया राम, सद्दीक पुत्र नूर मुहम्मद, पार्वती देवी पत्नी स्वर्गीय महिपाल, रजनी पत्नी स्वर्गीय राजवीर, अनीता देवी पत्नी स्वर्गीय मान सिंह, निश्चा देवी पत्नी स्वर्गीय सलिन्द्र सिंह, जतीन चौहान पत्नी स्वर्गीय निर्मल सिंह, नीलम ठाकुर पत्नी स्वर्गीय सुरजन सिंह, अलखदेव सिंह पुत्र पनराम, राजेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय बलदेव सिंह, बनारसी दास पुत्र आशुराम, जाहिदा पत्नी स्वर्गीय नजीर, कमला देवी पत्नी हंसराज और जद्वी देवी पत्नी स्वर्गीय ओम पाल सिंह सहित दर्जनों नाम शामिल हैं।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार अत्यंत निर्धन परिवारों के साथ ऐसा तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार जनहित के असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भूख हड़ताल जैसे राजनीतिक नाटक कर रही है। उनके अनुसार प्रदेश में मनरेगा के काम लगभग ठप पड़े हैं और केंद्र सरकार की वी.बी.-जी राम जी योजना को भी अब तक शुरू नहीं किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।