Kangra: धर्मशाला में 24.47 करोड़ के समृद्धि भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले में 24.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित समृद्धि भवन का लोकार्पण किया। यह भवन क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और सुविधाजनक प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करेगा।

भूकंप ज़ोन-5 को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इस 2,511 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले भवन में एक धरातल तल, चार मंजिलें और दो बेसमेंट हैं। बेसमेंट में 80 गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें स्टाफ और आम जनता के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं।

भवन में स्मोक डिटेक्टर, अग्निशमन इंतज़ाम, 50 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग टैंक, 30,000 लीटर जल संग्रहण क्षमता, डीजी सेट और इंटरकॉम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्धि भवन प्रशासनिक निपुणता और नागरिक सेवाओं के लिए एक अत्याधुनिक हब के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि यह भवन शहरी अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए राज्य में एक मॉडल बनकर उभरेगा।

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में बड़े फैसलों पर मंथन! फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं समेत कई अहम मुद्दों पर...

शाहपुर नगर पंचायत की पहली बैठक में फोरलेन, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु, बायोगैस प्लांट और विकास कार्यों समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

Shimla Accident: रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, वायरल वीडियो के बीच चालक की ऐसे बची जान

शिमला के रोहड़ू में एक बोलेरो पिकअप पब्बर नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra Saviour को राजभवन में मिला बड़ा सम्मान! रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कांगड़ा सेवियर संस्था को शिमला राजभवन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने इस सम्मान को सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

Shimla Protest: सचिवालय मार्च के दौरान गरमाई हिमाचल की राजनीति, बैरिकेड पर पुलिस-भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

विधानसभा मानसून सत्र से पहले शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ सचिवालय मार्च निकाला। बैरिकेड पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पूरे दिन कड़ी रही।