Kangra: चढ़ियार स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से सम्पन्न, विधायक किशोरी लाल बोले—“अनुशासन ही सफलता की असली चाबी”

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 29 नवम्बर। बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक किशोरी लाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की प्रथम सीढ़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुशासन के न तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव है और न ही जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन, धैर्य और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पुस्तकों के अध्ययन और महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मौका देते हैं, बल्कि उनसे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास भी होता है। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रगति को देखते हुए विधायक ने प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

इस मौके पर विधायक किशोरी लाल ने चढ़ियार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों की टारिंग का कार्य पूरा हो चुका है, नई पेयजल योजनाएँ लागू की जा रही हैं और जल्द ही चढ़ियार अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और लैब की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

समारोह में प्रधान भिरड़ी विजय कुमार, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल, एसएमसी प्रधान मदन राणा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, सुभाष चंद राणा, नागेंद्र चंद कटोच, गुलाब सिंह, कमलेश राणा, विकास राणा, पुरूषोतम दास, हेमराज, शशि, करतार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा में रक्तदान शिविर, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने खुद किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांगड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने रक्तदान कर युवाओं से समाजसेवा में आगे आने की अपील की।

Kangra: हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं और ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 21 सितंबर से इंटरव्यू

हिमाचल में 100 पदों पर भर्ती का मौका है। औरो टेक्सटाइल बद्दी में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस और हेल्पर पदों के लिए 21 और 22 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। 10वीं, 12वीं और ITI फिटर पास अभ्यर्थी पात्र हैं।

Kangra: कांगड़ा में रेन शेल्टर में पुलिस की दबिश, 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पुरानी कांगड़ा रोड के पास रेन शेल्टर में कार्रवाई कर 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में अमित कुमार और निखिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।