कुल्लू: भुंतर में 50 ग्राम हैरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कुल्लू में, भुंतर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 ग्राम हैरोइन के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने भुंतर बाजार में ट्रक यूनियन पार्किंग के पास एक बाइक (HP 34E-2867) को जांच के लिए रोका। बाइक पर सवार दोनों युवकों, हिमांशु (24) और योगराज (26), जो कुल्लू के निवासी हैं, के पास से 50 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।

HIM Live Tv – Advertisement

दोनों को मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 25 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हैरोइन कहां से आई और इसे किसे बेचा जाना था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में करवा चौथ की रौनक, छात्राओं ने मेहंदी के खूबसूरत डिजाइनों से दिखाई अपनी कलात्मक प्रतिभा

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में करवा चौथ के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने आकर्षक पारंपरिक और कलात्मक डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। डॉ. आशा मिश्रा सहित कॉलेज के शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

हिमाचल में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों पर बड़ा एक्शन! 24 की इंक्रीमेंट रोकी, 50 शिक्षकों को जारी हुए थे नोटिस

हिमाचल प्रदेश में दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं में 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। पहले चरण में 24 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। कुल 50 शिक्षकों को नोटिस दिया गया था, जबकि बाकी मामलों की जांच जारी है।

Kangra: किताबों से बाहर निकले नन्हे छात्र, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के बच्चों ने एयरपोर्ट से वॉर मेमोरियल तक किया एजुकेशनल टूर

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर ने प्री-नर्सरी से कक्षा 1 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। बच्चों ने गगल एयरपोर्ट, एचपीसीए स्टेडियम और धर्मशाला वॉर मेमोरियल का दौरा कर कक्षा से बाहर वास्तविक अनुभवों के जरिए सीखने का अवसर हासिल किया।

Kangra: शाहपुर के चार विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रीय मंच, दिल्ली में नेशनल चिल्ड्रन असेंबली में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

शाहपुर के अवर ऑन बाल भवन के चार विद्यार्थी नई दिल्ली में होने वाली नेशनल चिल्ड्रन असेंबली एंड इंटीग्रेशन में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। रुद्रांश, शुभम काशव, सुहानी शर्मा और तमन्ना कौंडल 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ‘विरासत से विकसित भारत तक’ विषय पर अपने विचार रखेंगे।