Kangra: गंगथ स्कूल में विधायक मलेंद्र राजन ने बांटे पुरस्कार, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए की बड़ी घोषणाएँ

Date:

--Advertisement--

गंगथ, 24 नवंबर। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज पीएम श्री राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गंगथ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में विधायक ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “आप देश के भविष्य के वास्तुकार हैं। आपकी मेहनत और लगन न सिर्फ आपके भविष्य को बल्कि पूरे क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। सरकार और प्रशासन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

मलेंद्र राजन ने कार्यक्रम के दौरान कई विकास परियोजनाओं और घोषणाओं की जानकारी भी दी:

• स्कूल में परीक्षा भवन, 3 क्लासरूम, एक कार्यालय और 2 शौचालय का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
• गंगथ-घेटा सड़क का निर्माण लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है।
• गंगथ छिंज कमेटी स्टेडियम के लिए 79 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। स्कूल के खेल मैदान हेतु 5 लाख रुपये की राशि पहले ही मिली है।
• विद्यालय में एनसीसी बी विंग की यूनिट शुरू कर दी गई है।
• छात्रों के लिए 16 प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएँ जारी हैं।
• पिछले वर्ष की घोषणा के अनुसार टॉप 10 मेरिट छात्रों को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


• स्कूल के 8 छात्रों को हवाई यात्रा के माध्यम से शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया।
• नर्सिंग कॉलेज खोलने हेतु 16 कनाल भूमि पर जल्द सरकार से वार्ता की जाएगी।
• विद्यालय को सीबीएसई मान्यता दिलाने के प्रस्ताव को प्राथमिकता दी जाएगी।
• कबड्डी मैट की मांग पूरी कर दी गई है।
• कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की नई घोषणा भी की गई।
• इंदौरा पंचायत में सीवरेज योजना लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से मार्च तक स्वीकृत होगी।
• गंगथ के लिए ओवरहेड वाटर टैंक का प्रस्ताव भेजा गया है।
• संबंधित अधिकारियों को गंगथ में सीवरेज हेतु डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विनय महाजन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और मुख्यातिथि का स्वागत किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाष सेठी, प्रधान गंगथ सुरेंद्र भल्ला, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड सदस्य सुरेंद्र शर्मा, जिला शिकायत निवारण समिति सदस्य अस्लम खान एवं नरेश शर्मा, अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश शर्मा, राजीव चैधरी, अजय कुमार, हरबंस धीमान, अश्वनी चैधरी, एसएमसी प्रधान भवानी दत्त, और प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार प्रवेश शर्मा, बीडीओ सुदर्शन सिंह, एसडीओ लोक निर्माण हरीश ठाकुर, एसडीओ बिजली विभाग वीरेन्द्र, एसडीओ जल शक्ति राजिंदर सनोरिया उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा वार! लग्जरी कार समेत ₹17 लाख की संपत्ति जब्त, पुलिस ने खोली अवैध कमाई की परतें

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिड़गांव के आरोपी की ₹17 लाख की अवैध संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने बताया कि यह संपत्ति चिट्टा तस्करी से अर्जित आय से खरीदी गई थी।

Kangra: ‘₹7.5 लाख में घर बनाना संभव नहीं’, बोह आपदा राहत पर सरकार से बड़ी मांग, अरविन्द सिंह चौधरी ने उठाए सवाल

भाजयुमो के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह चौधरी ने बोह आपदा प्रभावितों के लिए घोषित ₹7.50 लाख की राहत राशि को अपर्याप्त बताते हुए सरकार से मुआवजा बढ़ाने और भूमिहीन परिवारों को शीघ्र सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिमाचल में ऑरेंज-रेड अलर्ट पर सरकार सख्त! सभी जिलों को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश, जानिए क्या हैं नए निर्देश

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऑरेंज और रेड अलर्ट के दौरान सभी जिलों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन को समय पर चेतावनी प्रसारित करने और राहत व्यवस्था मजबूत रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

हिमाचल में फिर बारिश का खतरा! इन जिलों के लिए फ्लैश फ्लड अलर्ट, 108 सड़कें बंद, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शिमला, सोलन और सिरमौर में फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है, जबकि प्रदेश में 108 सड़कें, 9 बिजली ट्रांसफार्मर और 38 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।