नगर निकाय चुनाव से पहले बड़ा फैसला: हिमाचल सरकार ने बदले चुनाव नियम, जानिए क्या-क्या हुआ नया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले म्युनिसिपल इलेक्शन रूल्स में बड़े बदलाव कर दिए हैं। सरकार ने इन बदलावों की फाइनल नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। नए संशोधनों में हिमाचल प्रदेश म्युनिसिपल इलेक्शन रूल्स 2015 के रूल नंबर 9, 27, 28 और 88 को अपडेट किया गया है। इसके साथ ही अब डी-लिमिटेशन की प्रक्रिया में भी बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत संबंधित जिले के डीसी द्वारा फाइनल पब्लिकेशन जरूरी कर दिया गया है।

शहरी विकास विभाग ने इन बदलावों पर जनता से आपत्तियां और सुझाव लेने के लिए दस दिन का समय दिया था। उस अवधि के बाद अब नियमों को औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है।

परिसीमन प्रक्रिया में नया प्रावधान यह है कि संबंधित शहरी निकाय में नोटिस लगाने के अलावा जिला के डीसी को फार्म 2ए भी भरकर जमा करना होगा। रूल 27 में मतदाता सूची को लेकर संशोधन किया गया है। नए नियम के अनुसार, चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रूल 28 में भी बदलाव किया गया है। इसके मुताबिक, चुनाव कार्यक्रम आने के बाद मतदाता सूची में किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं जोड़ा जा सकेगा। सबसे बड़ा परिवर्तन रूल 88 में किया गया है। अब चुने हुए पार्षदों के साथ राज्य सरकार द्वारा नॉमिनेट किए गए पार्षद भी शपथ लेंगे, बशर्ते उनका नॉमिनेशन सरकारी राजपत्र में निर्धारित तारीख से पहले प्रकाशित हो गया हो।

गौरतलब है कि हिमाचल में इस साल के अंत में नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। हालांकि राज्य सरकार द्वारा फिलहाल डिजास्टर एक्ट लागू होने के कारण चुनाव की प्रक्रिया पर राज्य निर्वाचन आयोग नजर बनाए हुए है और समयसीमा को लेकर मूल्यांकन कर रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPBOSE का बड़ा फैसला! 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा पैटर्न बदला, अब MCQ, केस स्टडी और कठिन सवालों से होगी असली परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2027 से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में नया प्रश्नपत्र पैटर्न लागू करेगा। अब MCQ, केस स्टडी और कम्पीटेंसी आधारित प्रश्न शामिल होंगे, जबकि मॉडल पेपर भी जारी कर दिए गए हैं।

HRTC बस में 31 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस अब खंगाल रही पूरे ड्रग नेटवर्क की कड़ी

बिलासपुर के स्वारघाट में पुलिस ने एचआरटीसी बस से 31 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ा डिजिटल फर्जीवाड़ा! एक ही ट्रांजेक्शन आईडी से हुए कई भुगतान, पुलिस ने शुरू की साइबर जांच

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन पास व्यवस्था में डिजिटल भुगतान से जुड़ी बड़ी अनियमितता सामने आई है। एक ही ट्रांजेक्शन आईडी और मोबाइल नंबर से कई भुगतान दर्ज मिलने के बाद पुलिस ने करीब 80 संदिग्ध लेनदेन की साइबर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा की बेटी मेघना डोगरा ने किया कमाल! GATE पास कर IIT कानपुर में PhD के लिए बनाई जगह

कांगड़ा जिले के नकोदर गांव की मेघना डोगरा ने GATE परीक्षा पास कर IIT कानपुर में फिजिक्स (मैटेरियल साइंस) में पीएचडी के लिए पात्रता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।