Kangra: कांगड़ा के पनापर गांव में गऊशाला में लगी आग, 7 माह की गाय जिंदा जली, दूसरी झुलसी

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, धीरा, 21 नवंबर: तहसील धीरा के पनापर गांव में बुधवार देर रात एक गऊशाला में आग लगने से एक 7 माह की गर्भवती गाय की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय बुरी तरह झुलस गई। पीड़ित परिवार के लिए यह घटना किसी वज्रपात से कम नहीं, क्योंकि उनके लिए यह पशुधन ही आजीविका का मुख्य साधन था।

Advertisement – HIM Live Tv

जानकारी के अनुसार, गऊशाला में केवल दो गायें बंधी थीं। बुधवार शाम को परिवार की महिला सदस्य उन्हें चारा-पानी देकर घर चली गई। घर गऊशाला से दूर होने के कारण रात में आग का पता किसी को नहीं चला। गुरुवार सुबह महिला के जेठ कविन्द्र जब गऊशाला पहुंचे तो पूरी गऊशाला जलकर राख में बदल चुकी थी।

गांव की प्रधान पुन्या देवी ने बताया कि यह परिवार आर्थिक रूप से इसी पशुधन पर निर्भर था। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। गऊशाला में आग कैसे लगी, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। आसपास न तो कोई बिजली का कनेक्शन है और न ही आबादी, इसलिए आग लगने के कारणों पर संशय है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी धीरा के जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पटवारी मोहिनी भट्ट ने भी घटनास्थल का दौरा किया और नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम धीरा को भेज दी। प्रशासन की स्वीकृति मिलने पर पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।