बर्फीली पहाड़ियों में बना पार्वती-2 प्रोजेक्ट बना नंबर-1! देशभर के पावर स्टेशनों को पछाड़कर एनएचपीसी का बड़ा अवॉर्ड जीता

Date:

--Advertisement--

ऊर्जा क्षेत्र की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी के पार्वती प्रोजेक्ट चरण-दो ने इस साल बड़ा कमाल कर दिखाया है। बर्फ से ढके कठिन इलाकों में चल रहे इस प्रोजेक्ट ने सामाजिक और जनहित कार्यों में देशभर के सभी पावर स्टेशनों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

फरीदाबाद स्थित एनएचपीसी मुख्यालय में आयोजित समारोह में निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने पार्वती प्रोजेक्ट चरण-दो के महाप्रबंधक प्रभारी रणजीत सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के मनोहर लाल खट्टर ने भी पार्वती-दो की टीम, अधिकारियों और कर्मचारियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

पार्वती प्रोजेक्ट में तैनात मानव संसाधन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कौशिक के अनुसार, एनएचपीसी का स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद गर्व का दिन रहा। उन्होंने बताया कि कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत पार्वती प्रोजेक्ट लगातार सामाजिक व धार्मिक जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक बड़ा योगदान

कौशिक ने बताया कि प्रोजेक्ट हर साल केंद्रीय विद्यालय सैंज पर 4 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, स्वच्छता, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी प्रोजेक्ट ने उल्लेखनीय काम किए हैं।

परियोजना ने स्थानीय सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, ग्रामीण विकास, स्थानीय मेलों और अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए भी निरंतर सहायता प्रदान की है। महिला सशक्तिकरण, वरिष्ठ नागरिकों की जागरूकता और भलाई के लिए भी प्रोजेक्ट कई प्रभावी कदम उठा रहा है।

मानव संसाधन के उप महाप्रबंधक के अनुसार, CSR के तहत व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।