Kangra: सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार बोले—अब संख्या नहीं, शिक्षा की गुणवत्ता होगी फर्स्ट प्रायोरिटी

Date:

--Advertisement--

ज्वाली, 16 नवंबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अब शिक्षा के विस्तार से ज्यादा शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दे रही है। वे शुक्रवार को ज्वाली क्षेत्र के चलवाड़ा गांव में आयोजित तृप्ता पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी दोनों स्कूल शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रो. चंद्र कुमार के अनुसार, हिमाचल में स्कूलों का नेटवर्क तो मजबूत हो चुका है, अब जरूरत है गुणवत्ता को लेकर गंभीर होने की। इसी दिशा में सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू करने के साथ-साथ 850 शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्ट स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में शुरुआती चरण में 20 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से कांगड़ा जिले में 8 प्रस्तावित हैं। इनमें 5 स्कूलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि ज्वाली विधानसभा के ठंगर में निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके लिए 39 करोड़ 20 लाख रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य बनाना और मेहनत करना बेहद जरूरी है। युवाओं से उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने और सबसे महत्वपूर्ण—नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।

समारोह के दौरान कृषि मंत्री ने स्कूल की रोबोटिक लैब का उद्घाटन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। बाद में उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के चेयरमैन वरिंद्र नरयाल और प्रिंसिपल राकेश राणा ने शॉल और टोपी भेंट कर मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रिंसिपल राणा ने वार्षिक रिपोर्ट और स्कूल की गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।