अमेठी मुठभेड़: पिस्टल छीनकर पुलिस पर हमला करने वाला चंदन वर्मा घायल

Date:

--Advertisement--

अमेठी के अहोरवा भवानी में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों की हत्या के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर दिया गया है। घटना के दौरान चंदन ने सब-इंस्पेक्टर मदन कुमार सिंह की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चंदन के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना शुक्रवार की देर रात हुई, जब पुलिस चंदन को जांच के लिए अहोरवा भवानी ले जा रही थी। मोहनगंज क्षेत्र में विंध्य दीवान नहर के पास चंदन ने सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर हमला किया। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे चंदन के दाहिने पैर में चोट आई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एसपी हरेन्द्र कुमार ने बताया कि चंदन की निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और बुलेट मोटरसाइकिल (UP 33 BU 4576) भी बरामद की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 32 लाख से 50 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, धर्मशाला साइबर पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; ₹14.70 लाख बरामद

धर्मशाला साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी निवेश ठगी के पांच मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹14.70 लाख की राशि बरामद की है। कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों ने कई राज्यों में छापेमारी की।

Kangra: मानसून में अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, लोडर मालिक समेत 5 लोगों पर केस दर्ज

मंड इंदौरा में मानसून के दौरान खनन प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर नूरपुर पुलिस ने लोडर मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों और इस्तेमाल किए गए वाहनों की भी जांच कर रही है।

Kangra: सोशल मीडिया पर वायरल महिलाओं से मारपीट के वीडियो पर नूरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, केस दर्ज कर शुरू की गहन जांच

सोशल मीडिया पर वायरल महिलाओं से मारपीट के वीडियो पर नूरपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Kangra: ज्वाली में महिला ने लगाए गंभीर आरोप, घर में घुसकर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का केस दर्ज

ज्वाली में एक महिला ने पति-पत्नी समेत कुछ लोगों पर घर में घुसकर अश्लील वीडियो बनाने, गहने छीनने, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।