Himachal: 30 नवम्बर तक चलेगा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0, ऊना और कांगड़ा में जागरूकता शिविर

Date:

--Advertisement--

ऊना/कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 30 नवम्बर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate – DLC) अभियान 4.0 आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में ऊना में मंगलवार को तथा कांगड़ा जिले के पालमपुर में 12 नवम्बर को जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement – HIM Live Tv

इन शिविरों में पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र से संबंधित प्रक्रियाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

बैंक शाखाओं में सुबह 10 बजे से शुरू होगा अभियान

ऊना जिले में यह शिविर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की मुख्य शाखा सहित आसपास की शाखाओं में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार, कांगड़ा जिला के पालमपुर में 12 नवम्बर को SBI की मुख्य शाखा और आसपास की शाखाओं में जागरूकता अभियान चलेगा।

अवर सचिव करेंगे शिविर का निरीक्षण

भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के अवर सचिव सुभाष चंद्र पालमपुर में आयोजित शिविर में उपस्थित रहेंगे। वे पेंशनभोगियों से बातचीत करेंगे और फेस ऑथेंटिकेशन आधारित डीएलसी प्रक्रिया, डोरस्टैप सेवाओं तथा शिविरों के संचालन का निरीक्षण करेंगे।

विभागों के बीच समन्वय की समीक्षा

अवर सचिव एसबीआई, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (डाक विभाग), यूआईडीएआई, एनआईसी और स्थानीय पेंशनभोगी कल्याण संघों के साथ समन्वय की समीक्षा भी करेंगे, ताकि शिविरों का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

फेस ऑथेंटिकेशन से आसान होगी प्रक्रिया

अभियान 4.0 का उद्देश्य देशभर में 2 करोड़ से अधिक पेंशनभोगियों तक पहुंचना है। इस पहल के तहत आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर जोर दिया जा रहा है, जिससे पेंशनभोगी स्मार्टफोन से घर बैठे अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे — अब उन्हें बायोमीट्रिक उपकरणों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

वरिष्ठ और दिव्यांग पेंशनभोगियों को विशेष सुविधा

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की डोरस्टैप डीएलसी सेवा के माध्यम से विशेष रूप से अति वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इस अभियान का लक्ष्य डिजिटल माध्यम से पेंशन प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाना है।

ऊना और कांगड़ा में आयोजित किए जाने वाले इन शिविरों की विस्तृत रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 100 साल के कैप्टन राम सिंह का खास सम्मान, राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने घर पहुंचकर किया अभिनंदन

राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने Chari निवासी 100 वर्षीय कैप्टन राम सिंह जी को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन सदस्यों ने उनका आशीर्वाद लिया। क्लब के वरिष्ठतम रोटेरियन मूल राज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर ने किया याद; दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय में स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों समेत कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

किन्नौर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिगों से अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल की सजा

रामपुर स्थित किन्नौर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिगों के खिलाफ अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक मामले में नाबालिग को इलाज के लिए नेपाल से रिकांगपिओ लाया गया था, जबकि दूसरे मामले में पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के शोषण का दोषी पाया गया।

हिमाचल में 13 साल से काम कर रहे 160 आउटसोर्स कर्मचारियों पर संकट, 1 अक्टूबर से दफ्तर न आने के निर्देश; सेवाकाल नवीकरण का...

हिमाचल के श्रम एवं रोजगार विभाग में 13 साल से काम कर रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। 30 सितंबर को सेवाकाल खत्म होने के बाद उन्हें 1 अक्टूबर से कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं।