Solan: बघाट बैंक लोन डिफॉल्टर केस में बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने गारंटर को किया गिरफ्तार, करोड़ों की रिकवरी दांव पर

Date:

--Advertisement--

सोलन। बघाट बैंक के करोड़ों रुपए के लोन डिफॉल्टर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गारंटर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सहायक पंजीयक को-ऑपरेटिव सोसायटी की ओर से जारी वारंट के बाद की गई है।

एसपी सोलन ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी विनोद कुमार, एमएस सोलन हाईवे नामक फर्म का गारंटर था।

3.49 करोड़ की देनदारी, फर्म को घोषित किया गया डिफॉल्टर

जानकारी के मुताबिक, एमएस सोलन हाईवे फर्म ने बघाट बैंक से ऋण लिया था, लेकिन तय समय सीमा में लोन की अदायगी नहीं की। इसके चलते बैंक ने फर्म को डिफॉल्टर घोषित कर दिया।

फर्म पर ब्याज सहित कुल 3,49,26,957 रुपए की देनदारी बनती है। बैंक की ओर से लोन रिकवरी का मामला सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, सोलन कोर्ट में चल रहा है।

HIM Live Tv – Advertisement

बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचा कोर्ट, अब गिरफ्तार

कोर्ट ने गारंटर विनोद कुमार, निवासी गांव मठिया (डाकघर सलोगड़ा), तहसील व जिला सोलन को बार-बार नोटिस भेजे, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ।

आखिरकार, थाना सदर सोलन की पुलिस टीम ने आरोपी को गांव घलुत से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने आरोपी को पेशी के बाद आवश्यक कार्रवाई के तहत आगे की सुनवाई के लिए भेज दिया है।

अब तक 8 डिफॉल्टर पुलिस के शिकंजे में

बघाट बैंक ने कुल 22 लोन डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। कोर्ट द्वारा सभी को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन कई लोग पेश नहीं हुए।

इस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

अब तक सोलन जिले के 9 डिफॉल्टरों में से 4 गिरफ्तार, जबकि 4 ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।

एक डिफॉल्टर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

इसके अलावा, 13 डिफॉल्टर शिमला और सिरमौर जिलों से संबंधित हैं, जिनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट संबंधित जिलों की पुलिस को भेजे गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।