सिरमौर: वन विभाग ने खारा के जंगल में 4 भट्ठियों और 1900 लीटर लाहन को नष्ट किया

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब: सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के खारा जंगल में वन विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग को इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर वन रक्षक अनवर सिंह, मुद्दसीर नजर, वीरेंद्र, लाई बीट के वन रक्षक अनिता और हरि चंद ने खारा और लाई के जंगलों में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान उन्हें जंगल में चार भट्ठियां मिलीं, जहां अवैध शराब बनाई जा रही थी। टीम ने मौके पर चार भट्ठियों और 1900 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया। हालांकि, शराब माफिया इस कार्रवाई के दौरान जंगल में भागने में सफल हो गया। डीएफओ एश्वर्य राज ने बताया कि वन विभाग खारा के जंगल में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।