Kangra: बनखंडी ज्वैलर्स चोरी केस सुलझा: पुलिस ने मास्टरमाइंड ‘काका’ समेत पांचों आरोपी दबोचे, लाखों के गहने हुए थे चोरी

Date:

--Advertisement--

हरिपुर पुलिस ने बनखंडी बाजार में पीतांबर ज्वैलर्स में हुई लाखों की चोरी का मामला पूरी तरह सुलझा लिया है। पुलिस ने इस वारदात के मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ काका (37), निवासी फिरोजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

यह चोरी 16 अगस्त 2024 की रात करीब 12:30 बजे हुई थी, जब बनखंडी बाजार स्थित पीतांबर ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने सेंध लगाई थी। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 7 से 8 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।

चोरी का ‘फिल्मी स्टाइल’

पुलिस जांच में पता चला कि चोरों ने अपनी गाड़ी दुकान के पास खड़ी की थी और पास की दुकान से बेंच लाकर शटर के सामने रख दी, ताकि उनकी हरकतें बाहर से दिखाई न दें। इतना ही नहीं, उन्होंने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे डिस्कनेक्ट कर दिए, लेकिन बाहर लगे कैमरे में उनकी फुटेज रिकॉर्ड हो गई, जिसने पुलिस को बड़ी मदद दी।

ऐसे पहुंची पुलिस चोरों तक

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ ही दिनों में चार आरोपियों को फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया था। अब इस केस के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ काका को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि गुलशन ने ही इस चोरी की पूरी योजना बनाई थी और बाकी चारों को इसमें शामिल किया था।

मामला सुलझा, आगे की कार्रवाई जारी

एसपी ने पुष्टि की कि बनखंडी ज्वैलर्स चोरी प्रकरण में अब सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बरामदगी की प्रक्रिया भी चल रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में 155 कर्मचारी अब भी नियमितीकरण के इंतजार में, 101 मामले सिर्फ इस वजह से अटके; विधानसभा में सरकार ने बताई पूरी वजह

हिमाचल प्रदेश में 155 दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी अब भी नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा में सरकार ने बताया कि रिक्त पद, कोर्ट केस, विभागीय जांच और पात्रता जैसी वजहों से मामले लंबित हैं। वहीं प्रदेश में दंत चिकित्सकों के 59 पद भी खाली हैं।

हिमाचल में अति निर्धन परिवारों के लिए बड़ा अपडेट, 75 हजार से ज्यादा आय वालों को नहीं मिलेगा लाभ; अनिरुद्ध सिंह ने बताईं पात्रता...

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत अति निर्धन परिवारों के चयन के मानदंड स्पष्ट कर दिए गए हैं। 75 हजार रुपये से अधिक वार्षिक आय, एक हेक्टेयर से अधिक जमीन, आयकरदाता या नौकरी करने वाला सदस्य होने पर परिवार योजना से बाहर होगा। अनिरुद्ध सिंह ने चयन में लापरवाही पर बीडीओ और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।