Mandi: आपदा में देवदूत बनी मेडिकल टीमें: सराज क्षेत्र के गांवों में पैदल पहुंचकर दे रहीं इलाज

Date:

--Advertisement--

भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में प्रशासनिक और राहत एजेंसियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, बादल फटने की घटनाओं के बाद जहां सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 24 मोबाइल मेडिकल टीमें गठित की हैं। इनमें से 10 टीमें जंजैहली, 10 थुनाग और 4 बगस्याड़ क्षेत्र में भेजी गई हैं, जो प्रभावित गांवों में पैदल पहुंचकर चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

इन टीमों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं, जो दुर्गम इलाकों में डेरा जमाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं और आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन ने अब तक 9 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित रूप से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी और मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया है, जबकि एक महिला को जंजैहली से करसोग होते हुए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है।

संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन कदम उठाते हुए अब तक 2000 क्लोरीन टेबलेट और 49 प्राथमिक चिकित्सा किट वितरित की हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत और स्वास्थ्य सेवाओं को समन्वित रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रभावित क्षेत्रों के बाड़ा, परबाड़ा, बस्सी, सरोहा, अनाह, तांदी, केलोधार और धरोट स्वास्थ्य केंद्रों में दो महीने के लिए आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक पहले से ही उपलब्ध करवा दिया गया है।

आपदा की इस स्थिति में प्रशासन द्वारा उठाए गए इन कदमों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की यह सक्रियता आपदा के इस कठिन समय में लोगों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।