Himachal: देवभूमि में दिल्ली के पर्यटकों की शर्मनाक हरकत, चलती कार में शराब पीते और हुड़दंग मचाते वीडियो वायरल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में घूमने आए कुछ पर्यटकों ने एक बार फिर देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। ताजा मामला कीरतपुर-मनाली फोरलेन का है, जहां पंडोह के पास कैंची मोड़ पर दिल्ली नंबर की एक कार में सवार कुछ युवकों की हरकतों ने लोगों को नाराज़ कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती कार में युवक सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर शराब पीते और सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में एक युवक को सनरूफ से बाहर निकलकर खुलेआम शराब पीते देखा गया, जबकि अन्य साथी कार की खिड़की से लटककर शराब के पैग लगा रहे हैं और सिगरेट के कश ले रहे हैं। यह घटना न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की अवहेलना है, बल्कि देवभूमि की संस्कृति और मर्यादा के भी खिलाफ है।

Advertisement – HIM Live Tv

इस पूरी घटना का वीडियो कुछ राहगीरों द्वारा रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आम लोगों के साथ-साथ स्थानीय निवासी भी काफी नाराज़ हैं। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें पर्यटन के नाम पर हिमाचल की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। यह केवल कानून तोड़ने की बात नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रवृत्ति है जो हिमाचल की पवित्रता और सामाजिक मर्यादा को ठेस पहुंचा रही है।

वहीं, इस मामले को लेकर पंडोह पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि वीडियो और घटना की जानकारी उन्हें प्राप्त हो चुकी है। पुलिस ने इस वाहन की पहचान शुरू कर दी है और आरोपियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी इस तरह की हरकत करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस तरह की घटनाएं प्रदेश में बढ़ते हुए पर्यटक अनुशासनहीनता की ओर इशारा करती हैं, जो न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं बल्कि स्थानीय लोगों की आस्था और सामाजिक ताने-बाने के लिए भी खतरा बनती जा रही हैं। प्रशासन द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से पहले दस बार सोचें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।