Kangra: देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने 79 लाभार्थियों को सौंपे 15.73 लाख रुपये के चेक, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Date:

--Advertisement--

देहरा, 5 जून – देहरा विधानसभा क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक कमलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 79 लाभार्थियों को कुल 15.73 लाख रुपये की वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए। इनमें देहरा विधानसभा क्षेत्र के 50 लाभार्थियों को 9 लाख 45 हजार रुपये तथा जसवा-प्रागपुर क्षेत्र के 26 लाभार्थियों को 5 लाख 35 हजार रुपये की सहायता दी गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 31-31 हजार रुपये के चेक भेंट किए गए।

Advertisement – HIM Live Tv

विधायक कमलेश ठाकुर ने इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनौर की छात्रा पायल शर्मा, जिन्होंने बारहवीं कक्षा (कॉमर्स) में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक ठाकुर ने पायल शर्मा को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की और साथ ही उनकी आगे की पढ़ाई का खर्च स्वयं उठाने की बात कही। पैरामाउंट पब्लिक स्कूल अपर पैसा के छात्र अरमान ने दसवीं कक्षा में प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल गरली के छात्र अंशुल शेरिया ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों को विधायक द्वारा 21-21 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया, उपमंडल अधिकारी देहरा कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया, तहसीलदार प्रागपुर चिराग शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सुरेश वालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा सभी लाभार्थी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।