Dream11 के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका: ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग को बढ़ावा देने वाले क्रिकेटरों और सेलेब्रिटीज पर कार्रवाई की मांग

Date:

--Advertisement--

ड्रीम11 (Dream11) के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग को बढ़ावा देने वाले क्रिकेटरों और सेलेब्रिटीज पर कार्रवाई की मांग की गई है। यह मामला फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जो आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग को तेजी से लोकप्रिय बना रहा है। याचिका में कहा गया है कि लोग, यहां तक कि बच्चे भी इस गेमिंग के आदी हो चुके हैं और अपनी जमा पूंजी तक गंवा रहे हैं।

यह याचिका अधिवक्ता गणेशमणि त्रिपाठी द्वारा दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि ऐसे प्लेटफॉर्म युवाओं को सट्टे जैसी आदत में डाल रहे हैं। याचिका में बताया गया है कि बूढ़े, जवान और बच्चे इस तरह की गेमिंग में पैसे लगाकर बर्बाद हो रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इन ऐप्स के जरिए लाखों-करोड़ों रुपये जीतकर किस्मत आजमा लेते हैं, लेकिन इससे इसकी लत और अधिक बढ़ गई है।

भारत में इस कारोबार का विस्तार तेजी से हो रहा है, लेकिन अब यह मामला अदालत तक पहुंच गया है। याचिका में ऑनलाइन क्रिकेट गेमिंग को बढ़ावा देने वाले प्लेटफॉर्म, विशेष रूप से ड्रीम11 पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसमें रिंकू सिंह, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल सहित कई नामी क्रिकेटरों को भी पार्टी बनाया गया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि ये सेलेब्रिटीज फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म का प्रचार कर युवाओं को गेमिंग की लत में धकेल रहे हैं। इसमें भारत सरकार और 28 अन्य लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है और इस बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए अदालत से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गंगथ-इंदौरा रोड पर गड्ढे ने ली स्कूटर सवार की जान, भनूड़ी मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा; हेलमेट नहीं पहनना भी पड़ा भारी

गंगथ-इंदौरा सड़क मार्ग पर भनूड़ी मोड़ के पास बुधवार शाम सड़क के गहरे गड्ढे में स्कूटर गिरने से जीवन सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जीवन सिंह को गंगथ सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हाहाकार, कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय भारतीय दल लापता; कई राज्यों ने जारी की हेल्पलाइन

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत के कई राज्यों के नागरिक प्रभावित हुए हैं। कोलकाता से कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गया 32 सदस्यीय दल रसुवागढ़ी में बाढ़ के बाद संपर्क से बाहर है, जबकि केरल के 37 पर्यटक सुरक्षित लेकिन नेपाल में फंसे हैं। कई राज्यों और भारतीय दूतावास ने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की है।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से तबाही, 157 मौतें और 750 से ज्यादा लापता; 133 भारतीय भी शामिल

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ से 157 लोगों की मौत और 750 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। लापता लोगों में 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ से कई पुल, सड़कें और जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि भारत और नेपाल समेत कई एजेंसियां राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं।

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।