संजौली कॉलेज: 6 छात्रों के निष्कासन के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एसएफआई छात्रों की पुलिस से झड़प

Date:

--Advertisement--

शिमला में एसएफआई के छात्रों ने संजौली कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 6 छात्रों के निष्कासन को वापस लेने की मांग की। इन छात्रों को कॉलेज में एक छात्रा से छेड़छाड़ के मुद्दे को उठाने पर निष्कासित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जहां पुलिस ने छात्रों को कॉलेज कैंपस में प्रवेश करने से रोका। इस प्रदर्शन में शहर के अन्य कॉलेजों के छात्र भी शामिल हुए।

एसएफआई के नेताओं कमल और राहुल ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें निष्कासित करके उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि लैंगिक संवेदीकरण समिति को और अधिक लोकतांत्रिक बनाते हुए उसमें छात्राओं को शामिल किया जाना चाहिए। कमल ने यह भी कहा कि प्रशासन माहौल को शांत करने के बजाय छात्रों को निशाना बना रहा है।

शिमला के एसडीएम को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच बातचीत करवाई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं, जिसके बाद एसडीएम ने आपसी बातचीत से मुद्दे को सुलझाने की अपील की। इसके बाद एसएफआई ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

एसएफआई राज्य सचिव दिनित ने चेतावनी दी कि अगर निष्कासन वापस नहीं लिया गया और हाथापाई में शामिल शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कानूनी और कॉलेज स्तर पर लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इस कारण शैक्षणिक माहौल बाधित हुआ तो इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।

कॉलेज की प्राचार्य भारती भागड़ा ने कहा कि निष्कासन के फैसले को कॉलेज की एडवाइजरी काउंसिल के साथ बैठक के बाद ही वापस लिया जाएगा। पहले निष्कासित छात्रों के अभिभावकों को कॉलेज आना होगा, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।