कुल्लू: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिगा ने बच्ची को जन्म दिया, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया है, जिसमें पोक्सो एक्ट की धारा 6 को भी शामिल किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता को पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे उसके परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया। खनेरी अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उसने बच्ची को जन्म दिया।

पुलिस द्वारा दर्ज बयान में पीड़िता ने बताया कि जनवरी में गोविंद पुत्र तारू राम निवासी बड़ीधार ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। मार्च में आरोपी ने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई और अब उसने बच्ची को जन्म दिया है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।