हमीरपुर जिले के नादौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांगू क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के चलते एक दंपति अपने घर की छत पर सोया हुआ था। रात को पति शौच के लिए उठा और जब वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे गिर पड़ा। इस गिरावट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थोड़ी देर बाद जब उसकी पत्नी की नींद खुली और उसने देखा कि उसका पति बिस्तर पर नहीं है, तो वह चिंतित होकर नीचे गई। नीचे पहुंचकर उसने देखा कि उसका पति जमीन पर गिरा हुआ है और उसके सिर पर गहरी चोट लगी हुई है। वह तत्काल शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया।
व्यक्ति की इस असमय मौत पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, ठाकुर रघुवीर सिंह, बडेरा पंचायत के प्रधान राजेश शर्मा, कांगू पंचायत के उपप्रधान बंटी ठाकुर, प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, पंडित जोहली राम शर्मा, जोधाराम व अजय कुमार सहित अनेक ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!