Kangra: हिमाचल के सेब खाएं, तुर्किए का सामान न अपनाएं: गिरिराज सिंह की अपील

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तुर्किए द्वारा पाकिस्तान के समर्थन पर कड़ा रुख अपनाते हुए देशवासियों से अपील की है कि वे तुर्किए के सामान का बहिष्कार करें और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम विदेशी उत्पादों की जगह अपने किसानों द्वारा उगाए गए फलों को अपनाएं। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल के सेबों का ज़िक्र करते हुए कहा कि जनता को तुर्किए के सेब की बजाय हिमाचल के सेब खरीदने चाहिए। उनका कहना था कि तुर्किए ने जिस प्रकार से भारत विरोधी पाकिस्तान का समर्थन किया है, वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और देशवासी अब जागरूक हो चुके हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में चलाया गया ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत भारत का पक्ष दुनिया के सामने स्पष्ट करने के लिए 33 देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई नई पहल नहीं है, इससे पहले भी 1994 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में ऐसा प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र संघ भेजा गया था।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि कांग्रेस इस पहल की महत्ता नहीं समझ पा रही है, तो यह उनकी निराशा और हताशा को दर्शाता है। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने वाला देश बताया और कहा कि ऑप्रेशन सिंदूर को अभी केवल स्थगित किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान भारत में कोई आतंकवादी घटना को अंजाम देता है, तो उसे युद्ध माना जाएगा।

अपने दौरे के दौरान गिरिराज सिंह ने हिमाचल प्रदेश के अंद्रेटा स्थित कला ग्राम में पॉटरी (मिट्टी के बर्तन बनाना) का भी अनुभव लिया। उन्होंने खुद एक मिट्टी का कटोरा बनाया और कहा कि यह केवल एक पारंपरिक कला नहीं है, बल्कि आज के समय में यह लाखों लोगों के लिए रोजगार का साधन बन चुकी है। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 40 लाख लोग इस कला से जुड़े हुए हैं और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Himachal: काज़ा में भूस्खलन का कहर: चट्टानों की चपेट में आए पर्यटक, कई घायल, सड़क यातायात ठप

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल काज़ा में उस...

Chamba: पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत, आषाढ़ मेले से लौटते वक्त कार गहरी खाई में गिरी

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में मंगलवार रात एक...