Mandi: ड्यूटी के दौरान हिमाचल के वीर जवान बसंत सिंह का निधन, परिवार में शोक की लहर

उत्तराखंड के देहरादून में ड्यूटी के दौरान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत हल्यातर के 26 वर्षीय जवान बसंत सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 10 डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे और अपने पीछे पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे शौर्य को छोड़ गए हैं।

बसंत सिंह हाल ही में ड्यूटी पर लौटे थे और उन्होंने अपने परिवार से जल्द मिलने का वादा किया था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके पार्थिव शरीर के सोमवार सुबह 5 बजे तक उनके पैतृक गांव बुरहाली पहुंचने की संभावना है।

Advertisement – HIM Live Tv

ग्राम पंचायत हल्यातर के उपप्रधान जगत पाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे सेना द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि बसंत सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। यह खबर सुनकर गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related