Kangra: शाहपुर में पहली बार विधायक ने दिखाई कमाल की कार्यशैली, स्वास्थ्य सुविधा से जनता खुश!

शाहपुर, 15 नवंबर 2025। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार विधायक बनने के बाद उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार किया है।

आज सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में उन्होंने ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर रजत भारद्वाज, गायनी स्पेशलिस्ट नेहा राणा, और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नितिका धीमान की नियुक्ति कराई। ये नियुक्तियां क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा देने के लिए जरूरी थीं और यह काम 15 साल पहले होना चाहिए था, लेकिन अब जनता को राहत मिली है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने हमेशा स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क सुविधा और बेरोजगारों को रोजगार देने को अपनी प्राथमिकता बनाया है। इन प्रयासों से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र अब धीरे-धीरे मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनने की राह पर है।

विधायक के कुशल नेतृत्व और जनता के प्यार-आशीर्वाद से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है, और स्थानीय लोग इस पहल को सराह रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!