Kangra: शाहपुर में पंचायत चुनाव से पहले चड़ी से जिला परिषद को लेकर नई हलचल, समाजसेवी रजत शर्मा की एंट्री से बढ़ा सियासी तापमान

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी बीच समाजसेवी रजत शर्मा का नाम जिला परिषद चुनाव के संभावित उम्मीदवार के रूप में सामने आने से स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। उनके नाम की चर्चा ने चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है।

रजत शर्मा लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने रोटरैक्ट क्लब और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर कंबल वितरण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान और शिक्षा से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

सूत्रों के अनुसार, वे युवाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कर रहे हैं। रोजगार के अवसर बढ़ाने, नशा मुक्ति अभियान को मजबूत करने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर उनका फोकस साफ नजर आता है। उनका कहना है कि अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वे अपने अनुभव और जमीनी जुड़ाव के आधार पर क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!