Himachal: हिमाचल के सावन बरवाल ने 5 और 10 हजार मीटर दौड़ में रचा इतिहास, बने ‘गोल्डन बॉय ऑफ इंडिया’

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के गंगा स्टेडियम में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश के रड़ा भखेड़ (ऐहजू) गांव के धावक सावन बरवाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 10 हजार मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने के बाद, अब 5 हजार मीटर दौड़ में भी नया रिकॉर्ड बनाकर खुद को ‘गोल्डन बॉय ऑफ इंडिया’ का खिताब दिलाया है।

सावन बरवाल ने 5 हजार मीटर दौड़ को 13 मिनट 45 सेकंड में पूरा किया, जो पिछले 10 साल पुराने राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला प्रदर्शन था। इससे पहले, उन्होंने 10 हजार मीटर दौड़ में भी नया रिकॉर्ड कायम किया था। उनके प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने इस उपलब्धि की पुष्टि करते हुए कहा कि सावन बरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतना है।

सावन बरवाल की पहचान वर्ष 2010 में पाईका खेलों में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने लगातार अपने खेल में सुधार किया और अब राष्ट्रीय स्तर पर दो नए रिकॉर्ड बनाकर भारतीय एथलेटिक्स में एक नई पहचान बनाई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमालयन थार का अवैध शिकार: पालमपुर के पास 5 वन्य प्राणियों का शिकार, वन विभाग ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के समीपवर्ती जिया क्षेत्र में हिमालयन थार का अवैध...

Kangra: हिमाचल के अमित राणा का आईपीएल 2025 में अंपायर के रूप में चयन

कांगड़ा जिले के देहरा के अमित राणा ने क्रिकेट...

Hamirpur: हिमाचल में एटीएम ठगी का नया तरीका: बुजुर्ग से 50 हजार की ठगी, सदमे में गई जान

हिमाचल प्रदेश में बुजुर्ग और अनपढ़ लोगों को निशाना...

Sirmaur: पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर मुंगलावाला करतारपुर के पास...