Himachal: हिमाचल का उभरता सितारा चमका! पुखराज मान BCCI हाई-परफॉर्मेंस कैंप के लिए चयनित

हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का एक और पल सामने आया है। युवा क्रिकेटर पुखराज मान का चयन बीसीसीआई के हाई-परफॉर्मेंस कैंप फॉर इमर्जिंग अंडर-25 मेंस के लिए किया गया है, जो बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आयोजित होगा। यह उपलब्धि न केवल पुखराज के लिए बल्कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के लिए भी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

पुखराज मान लगातार अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना रहे हैं। उनका यह चयन उनके निरंतर मेहनत, समर्पण और क्रिकेट के प्रति जुनून का परिणाम है। बीसीसीआई का यह हाई-परफॉर्मेंस कैंप देश के चुनिंदा उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण और अनुभव देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

इस प्रतिष्ठित कैंप में चयन पुखराज के करियर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जहां उन्हें देश के बेहतरीन कोचों और सुविधाओं के साथ खुद को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। HPCA और क्रिकेट प्रेमियों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!