Kangra: प्रशिक्षण के दौरान महिला कांस्टेबल की मौत, पीटीसी डरोह में शोक की लहर

पीटीसी डरोह में चल रहे आरटीसी कोर्स के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। प्रशिक्षण ले रही एक महिला कांस्टेबल की रविवार को मौत हो गई, जिससे पूरे पुलिस विभाग और परिजनों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर की यह महिला हाल ही में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी और प्रशिक्षण के लिए पीटीसी डरोह आई थी। फरवरी माह से यहां करीब 1253 महिला और पुरुष प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला की तबीयत खराब हुई थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे अल्सर की समस्या बताई। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए टांडा ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था। बीती रात अचानक उसकी हालत फिर बिगड़ गई और रविवार को उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद पीटीसी डरोह में प्रशिक्षण ले रहे अन्य प्रशिक्षुओं के बीच भी गहरा दुख है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी शोक जताया है। वहीं परिजनों को इस दुखद घटना से गहरा आघात पहुंचा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!