पालमपुर, हिमाचल प्रदेश – पैंशनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश सिटी यूनिट पालमपुर की बैठक प्रधान सुरेश पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष कांगड़ा सुरेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सुरेश पठानिया को प्रधान, राजिंदर जरियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एम.एस. राणा को महासचिव, हेमंत शर्मा को अतिरिक्त महासचिव, गोवर्धन पठानिया को मुख्य सलाहकार, जगदेव ठाकुर और सुरेश राणा कोषाध्यक्ष, कुलदीप ठाकुर को उपाध्यक्ष, एम.पी. वशिष्ठ को मुख्य संगठन सचिव, उत्तम भट और सुदेश सूद को मुख्य संरक्षक चुना गया।
इसके अलावा, उर्मिला शर्मा, राजिंदर वर्मा, प्रताप डोगरा, रमेश पठानिया, सीता राम धीमान, मधु धीमान, सुदर्शन शर्मा, नानक चंद, चंद्रभान शुक्ला, पृथ्वी राज वालिया, मोहिंदर सिंह, प्रीतम, ठाकुर दास, देशराज चौधरी, रमेश चंद, पंजाब शास्त्री, कुशल बनूरी और जोरावर सिंह को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रेस सचिव के रूप में राजिंदर डोहरू, अतिरिक्त महासचिव (जिला कांगड़ा) के रूप में रविंदर राणा, बैजनाथ ब्लॉक के प्रधान के रूप में सुरेंद्र धीमान, रैत ब्लॉक के प्रधान के रूप में पवन धीमान, पंचरुखी ब्लॉक के प्रधान के रूप में संत राम कलोतरा और पंचरुखी ब्लॉक के महासचिव के रूप में दलजीत कुमार को नियुक्त किया गया।
बैठक में सुरेश ठाकुर ने प्रदेश और जिले की गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि यदि सरकार 28 फरवरी से पहले पैंशनर्स की मांगों को पूरा नहीं करती है, तो प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा। प्रधान सुरेश पठानिया ने सभी पैंशनर्स का उनके विश्वास के लिए धन्यवाद किया। बैठक में राजिंदर जरियाल, एम.पी. वशिष्ठ, एम.एस. राणा, सुरेश राणा, सुरेंद्र धीमान और रविंदर राणा ने भी अपने विचार रखे।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!