नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। नूरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 9.04 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को सीआईए टीम नूरपुर गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इंदौरा तहसील के तहत आने वाले गांव छन्नी में एक व्यक्ति अपने घर से नशे का कारोबार चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राज कुमार उर्फ राजू (46 वर्ष) के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके घर से 9.04 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।
नूरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!