Kangra: नूरपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 6.34 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान 52 गेट टोल बैरियर के पास तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.34 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, नियमित जांच के दौरान तीनों को रोका गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी तलाशी ली गई, जिसमें नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैप्पी उर्फ राहुल (30 वर्ष), नितिश चौधरी (28 वर्ष), दोनों निवासी चलवाड़ा, तहसील जवाली और नीरज कुमार उर्फ कोबरा (35 वर्ष), निवासी गोलवां, तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (HP 54D 9286) को भी कब्जे में ले लिया गया है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसके पीछे किन अन्य लोगों का हाथ हो सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!